एक दिन में बढ़ गए 2003 मृतक, टेस्ट का आंकड़ा 1.6 लाख के पार, जानें कोरोना के राज्यवार आंकड़े
सुमन कुमार
देश में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा बुधवार को अचानक दो हजार की छलांग लगा गया। महाराष्ट्र और दिल्ली में मृतकों के डाटा में पुराने मामले जोड़ कर सूची को अपडेट करने के कारण ये उछाल आया है। हालांकि हम अपने नियमित आलेख में चूंकि 24 घंटे के डाटा चेंज की जानकारी देते हैं इसलिए हम इसे 24 घंटे में आया बदलाव ही लिखेंगे। हालांकि दिल्ली में पिछले 24 घंटे में 100 से कम और महाराष्ट्र में 200 से कम मौतें हुई हैं।
देश में क्या है मरीजों की स्थिति
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार बुधवार की सुबह तक भारत में कोरोना वायरस के कुल एक्टिव पीड़ितों की संख्या 155227 है। अभी तक 186935 मरीज पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। देश में ठीक होने वालों का आंकड़ा 52.8 प्रतिशत हो गया है जबकि एक्टिव मरीजों की संख्या 44 प्रतिशत से नीचे (43.9) आ गई है। पिछले 7 दिनों से लगातार देश में एक्टिव मरीजों की संख्या ठीक होने वाले मरीजों से कम रह रही है और दोनों के बीच अब फासला बढ़ कर करीब 9 प्रतिशत हो चुका है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक इस संक्रमण से पूरे देश में 11903 लोगों की मौत हो चुकी है यानी कुल मरीजों में 3.3 प्रतिशत को बचाया नहीं जा सका है। एक माइग्रेटेड मरीज को मिलाकर देश में कोरोना के कुल कन्फर्म 354065 मामले हो गए हैं। कुल मरीजों में विदेशी मरीज भी शामिल हैं।
इसे भी पढ़ें: DRDO ने तैयार की कोराना की दवा, कानपुर, लखनऊ और वाराणसी में होगा क्लीनिकल ट्रायल
आंकड़ों में देखें पिछले 24 घंटे का हाल
पिछले 24 घंटे की बात करें तो देश भर में कोविड19 के 10974 नए मामले सामने आए हैं। पिछले 24 घंटे में 6923 और मरीज कोरोना मुक्त घोषित किए गए हैं। इसी अवधि में 2003 और मरीजों की कोरोना की वजह से मौत हो गई है। इससे पहले मंगलवार को पूरे देश में 10667 नए मरीज सामने आए थे।
देश में कितने टेस्ट
देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के एक लाख 63 हजार 187 टेस्ट हुए हैं जो कि एक दिन पहले के आंकड़े से करीब 8 हजार अधिक हैं। मंगलवार की सुबह तक देश में कुल 59 लाख 21 हजार 069 टेस्ट हुए थे और बुधवार की सुबह तक ये आंकड़ा 60 लाख 84 हजार 256 पर पहुंच गया है।
दुनिया का हाल
बुधवार की रात तक पूरी दुनिया में कोरोना के 83 लाख 09 हजार 823 मरीज थे जिसमें से 43 लाख 48 हजार 637 मरीज ठीक हो चुके थे और 4 लाख 47 हजार 318 लोग कोरोना के कारण मौत के आगोश में जा चुके थे।
पढ़ें- कोरोना वायरस की हर जानकारी और मदद के लिए यहां देखें राज्यवार हेल्पलाइन नंबर
किस राज्य में कितनी मौतें
बुधवार को देश में कोरोना मौतों की संख्या में अचानक भारी उछाल आ गया। ऐसा दरअसल महाराष्ट्र और दिल्ली में मौतों के पुराने डाटा को अपडेट करने के कारण हुआ। महाराष्ट्र में जहां एक दिन में 1409 मौतें इस लिस्ट में जुड़ीं वहीं दिल्ली सरकार ने 437 मौतों को इसमें शामिल किया। हालांकि महाराष्ट्र में मंगलवार से बुधवार के बीच 81 मौतें ही हुई थी और शेष 1328 मौतें पहले हुई थी मगर वो रिपोर्ट नहीं हुई थी। इसी प्रकार दिल्ली में 93 मौतें 24 घंटे में हुईं थी और शेष मौतें पहले हुई थीं। इन 1846 मौतों के अलावा अन्य 157 मौतें देश के बाकी राज्यों में हुई हैं। इन राज्यों में तमिलनाडु में 49, गुजरात में 28, उत्तर प्रदेश, हरियाणा में 18-18, मध्य प्रदेश में 11, बंगाल में 10, राजस्थान में 7, कर्नाटक में 5, तेलंगाना में 4, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, पुडुचेरी, पंजाब, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में 1-1 मौतें हुई हैं।
राज्यों में नए मरीजों की क्या है स्थिति
देश में मंगलवार से बुधवार के बीच कोरोना के 10974 नए मरीज सामने आए हैं। इनमें से महाराष्ट्र में 2701, दिल्ली में 1859, तमिलनाडु में 1515, हरियाणा में 550, गुजरात में 522, यूपी में 476, बंगाल में 415, आंध्र प्रदेश में 385, राजस्थान में 235, कर्नाटक में 317, तेलंगाना में 213, असम में 161, मध्य प्रदेश में 148, बिहार में 128, ओडिशा में 108 और पंजाब में 104 नए मरीज सामने आए हैं।
राज्य |
एक्टिव केसेज |
ठीक हो चुके |
मौतें |
कुल मामले |
आंध्र प्रदेश |
3244 |
3509 |
88 |
6841 |
अंडमान एंड निकोबार आइलैंड |
11 |
33 |
0 |
44 |
अरुणाचल प्रदेश |
88 |
7 |
0 |
95 |
असम |
2145 |
2166 |
8 |
4319 |
बिहार |
2093 |
4644 |
41 |
6778 |
चंडीगढ़ |
50 |
302 |
6 |
358 |
छत्तीसगढ़ |
736 |
1036 |
9 |
1781 |
दादर नगर हवेली और दमन & दिउ |
36 |
9 |
0 |
45 |
दिल्ली |
26351 |
16500 |
1837 |
44688 |
गोवा |
544 |
85 |
0 |
629 |
गुजरात |
5960 |
17082 |
1533 |
24577 |
हरियाणा |
4406 |
3748 |
118 |
8272 |
हिमाचल प्रदेश |
180 |
372 |
8 |
560 |
जम्मू एंड कश्मीर |
2454 |
2781 |
63 |
5298 |
झारखंड |
709 |
1121 |
9 |
1839 |
कर्नाटक |
2980 |
4456 |
94 |
7530 |
केरल |
1366 |
1236 |
20 |
2622 |
लद्दाख |
563 |
85 |
1 |
649 |
मध्य प्रदेश |
2455 |
8152 |
476 |
11083 |
महाराष्ट्र |
50057 |
57851 |
5537 |
113445 |
मणिपुर |
341 |
159 |
0 |
500 |
मेघालय |
18 |
25 |
1 |
44 |
मिजोरम |
120 |
1 |
0 |
121 |
नागालैंड |
87 |
92 |
0 |
179 |
ओडिशा |
1178 |
2974 |
11 |
4163 |
पुडुचेरी |
111 |
99 |
6 |
216 |
पंजाब |
838 |
2461 |
72 |
3371 |
राजस्थान |
3059 |
9849 |
308 |
13216 |
सिक्किम |
66 |
4 |
0 |
70 |
तमिलनाडु |
20709 |
26782 |
528 |
48019 |
तेलांगना |
2188 |
3027 |
191 |
5406 |
त्रिपुरा |
658 |
433 |
1 |
1092 |
उत्तराखंड |
701 |
1216 |
25 |
1942 |
उत्तर प्रदेश |
5064 |
8610 |
417 |
14091 |
वेस्ट बंगाल |
5386 |
6028 |
495 |
11909 |
राज्यों को पुन: सौंपें जा रहे मामले |
8273 |
|
|
8273 |
भारत में कुल मामले |
155227 |
186935 |
11903 |
354065 |
Comments (0)
Facebook Comments (0)